रुद्रपुर। बुधवार की सुबह दिल्ली की बस पकड़ने के लिए जा रहे दंपती को रामपुर रोड पर अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम हरमल थराली चमोली निवासी कलम सिंह दानू ( 67) अपनी पत्नी हीरा सिंह के साथ अपनी बेटी के घर प्रीत विहार थे। बुधवार की सुबह पांच बजे दंपती प्रीत विहार से दिल्ली जाने के लिए रोडवेज बस पकड़ने के लिए पैदल निकले थे। रामपुर रोड में यूआईआरडी के पास अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। मृतक कलम सिंह अल्मोड़ा में राजकीय इंटर कॉलेज से सेवानिवृत थे। वे अपनी पत्नी की कीमो कराने के लिए दिल्ली जा रहे थे और हादसे का शिकार हो गए। मृतक के छोटे भाई उम्मेद सिंह पुलिस में कुछ साल पहले ही इंस्पेक्टर पद से सेवानिवृत हुए हैं। पुलिस घटनास्थल और हाईवे पर लगे कैमरे खंगाल रही है। फिल्हाल पुलिस ने दोनो मृतक के शवों को पीएम की कार्यवाही के लिए भेजा है।