केदारनाथ धाम में टोकन व्यवस्था के अनुसार यात्रियों को कराए जाएंगे दर्शन

रुद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के दर्शन में इस बार भी टोकन व्यवस्था लागू रहेगी। टोकन में दिये गये समय के अनुसार ही यात्री दर्शन कर सकेंगे। टोकन व्यवस्था लागू होने से यात्रियों का समय भी बचेगा और मंदिर परिसर में भक्तों की अत्यधिक भीड़ भी नहीं होगी। जिस समय यात्री को टोकन में दर्शन करने का समय दिया जाएगा, यात्री उसी समय मंदिर पहुंचकर दर्शन कर सकता है।

दो मई से शुरू हो रही केदारनाथ धाम की यात्रा तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कड़ी मशक्कत के बाद केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग से बर्फ को हटाकर आवाजाही लायक बनाया गया है। अब धाम में आवश्यक व्यवस्थाएं जुटाई जा रही हैं। शीघ्र ही धाम में अब द्वितीय चरण के पुनर्निर्माण कार्य भी शुरू होने वाले हैं। केदारनाथ धाम पहुंचने वाले तीर्थ यात्रियों के लिये दर्शन करने की सुविधा पर पर्यटन विभाग ने कार्य योजना बना दी है। पिछली यात्रा की तरह इस बार भी यात्रियों को टोकन व्यवस्था के तहत दर्शन कराए जाएंगे। केदारनाथ में स्थित एमआई हेलीपैड के निकट टोकन काउंटर बनाया जाएगा और यही से यात्रियों को टोकन दिया जाएगा। टोकन में दिये गये समय के अनुसार यात्री दर्शन करेंगे। टोकन व्यवस्था का सबसे लाभ यह है कि यात्री निर्धारित समय पर दर्शन कर पाएंगे। इस बीच यात्री खाली समय में धाम में घूम सकते हैं। टोकन व्यवस्था के दर्शनों के लिये लगने वाली लाइन में अधिक भीड़ नहीं होगी। टोकन व्यवस्था लागू होने से धाम में स्थिति काबू में रहती है। फालतू लाइन नहीं लगती है और सभी स्थितियां काबू में रहती हैं।

जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने कहा कि इस बार भी केदारनाथ धाम में टोकन व्यवस्था के तहत भक्तों को दर्शन कराए जाएंगे। टोकन में दिये गये समय के अनुसार यात्रियों को दर्शनों के लिये भेजा जाएगा। टोकन व्यवस्था होने से मंदिर परिसर में यात्रियों की लंबी लाइन नहीं लगेगी और कम समय में अधिक यात्रियों के दर्शन हो जाएंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *