बेलड़ा बवाल: धरने में शामिल चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रुड़की। बेलड़ा बवाल के बाद दो मृतकों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर धरने में शामिल अधिवक्ता समेत चार के खिलाफ अनुसूचित आयोग के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच उपनिरीक्षक कर्मवीर सिंह को सौंपी गई है।

  सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के बेलड़ा निवासी पंकज की 11 जून को मौत हो गई थी। इसके बाद गांव में बवाल हो गया था। पुलिस और ग्रामीणों के टकराव में पथराव, आशु गैस के गोले और पुलिस को बल प्रयोग तक करना पड़ा था। मामले में 33 से अधिक लोगों को शांति भंग में गिरफ्तार किया गया था। वहीं, 70 से अधिक नामजद और 200 से ज्यादा अज्ञात लोगों के खिलाफ रुड़की कोतवाली में मुकदमे दर्ज हुए थे। करीब दो महीने पूर्व बेलड़ा के प्रमोद की रुड़की उप कारागार में तबियत बिगड़ गई थी। पुलिस ने प्रमोद को अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान प्रमोद की मौत हो गई थी। बताया गया था कि उसे पहले से बीमारी थी जिसके चलते शरीर के अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। उसके बाद मामला सियासत की भेट चढ़ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *