गांधी जयंती पर वितरित किए जाएंगे कपड़े के बैग

बागेश्वर। दो अक्टूबर को गांधी जयंती जिले में धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। साफ-सफाई के साथ ही प्लास्टिक उन्मूलन अभियान चलाया जाएगा। कपड़े के बैग वितरित किए जाएंगे। प्रभातफेरी के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा।

  उपजिलाधिकारी मोनिका की अध्यक्षता में सोमवार को तहसील सभागार में आयोजित बैठक में कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में तय किया गया कि पुलिस थाना एवं नुमाईशखेत मैदान स्थित गांधी जी की मूर्ति की सफाई तथा रंगरोगन का कार्य नगरपालिका परिषद द्वारा किया जाएगा। सर्वसम्मति से तय किया गया कि विगत बर्ष की भांति इस बार भी प्रभात फेरी सुबह छह चौक बाजार से शुरू होकर बस स्टेशन होते हुए थाने के समीप गांधी की मूर्ति में माल्यार्पण होगा। इसके बाद बस स्टेशन होते हुए दुग बाजार से होकर नुमाईशखेत में साढ़े छह बजे गांधी की मूर्ति में सामूहिक माल्यार्पण किया जाएगा। आठ बजे सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री के चित्र का अनावरण एवं माल्यार्पण होगा। भजन गायन कार्यक्रम किए जाएंगे। विद्यालयों में निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। समाज कल्याण विभाग को वृद्धावस्था आश्रम व आश्रम पद्धति विद्यालय में फल वितरण करने के निर्देश दिए गए। खेल विभाग द्वारा क्रांस कंट्री दौड़ का भी आयोजन किया जाएगा, जिसके नोडल जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी होंगे। सड़क महकमे के अधिकारी अपनी-अपनी सडको के किनारे एवं कलमठों की सफाई अभियान चालाएंगे।

  बैठक में पुलिस उपाधीक्षक एसएस राणा, दलीप खेतवाल, इंद्र सिंह परिहार, भवानी राम आगरी, चेयरमैन रेडक्रास संजय शाह जगाती, कोषाधिकारी इंद्र सिह, समाज कल्याण अधिकारी हेम तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन, तहसीलदार दीपिका आर्या, तितिक्षा जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *