अज्ञात बाइक सवार ने महिला को मारी टक्कर, मौत

रुद्रपुर। घर से ड्यूटी को कंपनी जाने के लिए निकली महिला को अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को राह चलते लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

यूपी के जिला लखीमपुर खीरी थाना निघासन के गांव प्रतापगढ़ हाल निवासी ट्रांजिट कैंप निर्मल सिंह और उनकी पत्नी जामुनी देवी सिडकुल की अलग अलग कंपनी में काम करते हैं गुरुवार की सुबह करीब साढ़े 6 बजे जामुनी देवी कंपनी जाने के लिए घर से पैदल निकली थी। सिडकुल में पहुंचते ही अज्ञात बाईक सवार ने महिला को टक्कर मार दी। महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

सिडकुल पुलिस ने बताया कि मृतका के परिवार के लोग पहुंच गए। मृतका किसी कंपनी में काम करती थी। पति भी सिडकुल की किसी कंपनी में काम करता है। आरोपी बाईक सवार की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *