हल्द्वानी से कर्फ्यू हटा,बनभूलपुरा में कर्फ्यू जारी

हल्द्वानी। हिंसा की आग में झुलसे हल्द्वानी के शांत होने पर शनिवार को कर्फ्यू हटा दिया है। इस पूरे घटनाक्रम के  मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। उत्तराखंड के नैनीताल जिले का हल्द्वानी शहर गुरुवार 8 फरवरी को उपद्रवियों की हिंसा की आग हिंसा के तांडव में 300 के करीब लोग घायल हो गए थे। 5 लोगों की जान चली गई। करीब 100 वाहनों जिनमें पुलिस के वाहन भी शामिल थे। जिनमें उपद्रवियों ने आग लगा दी।

उत्तराखंड के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर एपी अंशुमान का कहा कि हल्द्वानी में स्थिति सामान्य है। बनभूलपुरा में कर्फ्यू जारी है। 3 एफआईआर दर्ज की गई हैं और पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पांच लोगों की मौत हो गई है। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। कई पुलिस अधिकारी घायल हो गए हैं। हल्द्वानी शहर के बनभूलपुरा इलाके में ही सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करके मस्जिद और मदरसा बनाया गया था। कई नोटिस के बाद भी जब ये अवैध निर्माण नहीं हटाए गए तो नगर निगम प्रशासन के साथ 8 फरवरी को इसे हटाने गया था। इसी दौरान उपद्रवियों की भीड़ ने नगर निगम की टीम, पुलिस प्रशासन के लोगों और पत्रकारों पर जानलेवा हमला बोल दिया था। बनभूलपुरा थाने को आग के हवाले कर दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *