हरिद्वार के मंगलौर विधानसभा सीट पर भाजपा, कांग्रेस और बसपा के उम्मीदवारों ने अपना-अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान जहां भाजपा ने विकास कार्यों को लेकर जीत का दावा किया है। वहीं, कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों के आधार पर जीत का दावा किया। बसपा का कहना है कि यह सीट उनकी परंपरागत सीट है और यहां से बसपा का प्रत्याशी ही जीत दर्ज करेगा। भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना के नामांकन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत भी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंगलौर विधानसभा सीट पर भाजपा शानदार जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन की सरकार का फायदा मंगलोर विधानसभा के लोगों को भी मिलेगा। लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। यहां की जनता भाजपा को जिताने का मन बना चुकी है। भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना का कहना है कि उनका मंगलौर की जनता से पुराना नाता है और इसलिए उन्हें विश्वास है कि यहां की जनता उनको विधानसभा में भेजेगी।
Related Posts
विभिन्न क्षेत्रें में अहम योगदान देने वाली 40 महिलाएं हुई सम्मानित
- Punam Rawat
- December 11, 2023
- 0
96 पव्वे देसी शराब के साथ एक दबोचा
- Punam Rawat
- September 3, 2023
- 0
निर्वाचन आयोग को खर्च का सही हिसाब नहीं दे रहे प्रत्याशी
- Punam Rawat
- April 9, 2024
- 0