भाजपा के विकसित भारत संकल्प यात्रा, बूथ बैठक व आगामी कार्यक्रम की दी जानकारी


हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी, कुमाऊँ संम्भाग कार्यालय हल्द्वानी में भारतीय जनता पार्टी का विकसित भारत संकल्प यात्रा, बूथ बैठक और कार्यकर्ताओं के आगामी कार्यक्रम की जानकारी दी गई और वरिष्ठ पदाधिकारी के साथ बैठक हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट, नैनीताल जिले के प्रभारी कैलाश शर्मा, सह जिला प्रभारी विवेक सक्सेना, विधायक कालादूँगी बंशीधर भगत मंच में मौजूद रहे। सामूहिक रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत हुई।

जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कहा संगठन में हमें जिम्मेदारी दी है उसे निभाने के प्रति कर्तव्य निष्ठा से काम करना और विकसित भारत संकल्प यात्रा को मजबूती से जनता तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के लिए नैनीताल जिले के हर कार्यकर्ता को जिम्मेदारियों से कार्यक्रमों की रूपरेखा को जन-जन तक पहुंचाना और संगठन के माध्यम से जनता तक पहंुचाना हमारा काम है। जगह-जगह हमें जनता के लिए शिविर लगाना, समाज कल्याण के शिविर लगाकर जनता को जागरूक करना और उनको लाभ दिलवाना प्रधानमंत्री के संकल्प को मजबूती प्रदान करता है।

प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने पद की गरिमा को समझते हुए जनता और अधिकारियों से संवाद करे। संगठन में बहुत सारे कार्यक्रम चल रहे हैं। जिसे गम्भीरता से लेते हुए पार्टी के कार्यक्रम को अन्तिम छोर तक पहुंचाना हमारा उद्देश्य है। जिला प्रभारी कैलाश शर्मा ने कहा कि जो अधिकारी हमारे कार्यकर्ताओं और जनता के काम नहीं सुन रहे हैं या काम को गम्भीरता से नहीं ले रहे है उन अधिकारियों की मनेटेरिंग कार्यकर्ता करें। हम जनता और उसके समस्याओं का हल करने के लिए हैं इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता अपने दायित्व का निर्वाहन करते हुए विकसित संकल्प यात्रा को सफल बनाना है। हम हमारा संगठन और सरकार जनता के निर्वाहन के लिए है जनता का सेवक बनने का हमंे मौका मिला है, हमें उसे बखूबी जनता के कार्यों को पूरा करके उसका लाभ उठाना चाहिए।

सह जिला प्रभारी विवेक सक्सेना ने कहा कि हमें अपने बूथ को सशक्त बनाने और कार्यकर्ताओ का मनोबल बढ़ाने के लिए काम करना है। प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन द्वारा चलाए जा रहे विकसित संकल्प यात्रा में और अन्य कार्यक्रम में तेजी से पूर्ण करने की आवश्यकता है। अऋारह से पैंतीस वर्ष के सिक्ख समुदाय के युवाओं का सम्मेलन ऊधम सिंह नगर में 18 दिसंबर को आयोजित किया जा रहा है। नैनीताल जिले से इस कार्यक्रम का प्रभारी हरिमोहन अरोरा को नियुक्त किया गया।

कार्यक्रम में मौजूद रहे विकसित संकल्प यात्रा के जिला प्रभारी विनीत अग्रवाल, मेयर जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, नवीन भट्ट, रंजन बर्गली, प्रदेश प्रवक्ता हेमन्त द्विवेद्धी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी चंदन बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, विकास भगत, हरिमोहन अरोड़ा, दिनेश खुल्बे, प्रतिभा जोशी, मीडिया प्रभारी भुवन भट्ट, प्रमोद बोरा, बहादुर नगदली, रेनू अधिकारी, विजया लक्ष्मी, योगेश रजवार, अल्का जीना, कंचन कश्यप, व सम्पूर्ण जिला पदाधिकारी और प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *