कल्जीखाल में मैक्स वाहन गिरा खाई में, 7 घायल

पौड़ी। कल्जीखाल ब्लाक के बड़कोट गांव के खैरालिंग मंदिर के समीप एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें वाहन चालक सहित 7 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने घायलों का रेस्क्यू कर घंडियाल अस्पताल पहुंचाया। जहां से गंभीर दो घायलों को डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

कल्जीखाल ब्लाक के नाहसैंण-बडकोट-कांसखेत मोटरमार्ग पर यात्रियों से भरा मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे करीब 50 गहरी खाई में जा गिरा। आस पास के लोगों ने हादसे की जानकारी राजस्व पुलिस को दी। जिस पर राजस्व प्रशासन अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचा।

राजस्व उपनिरीक्षक धजवीर सिंह चौहान ने बताया कि वाहन बड़कोट से पौड़ी आ रहा था। तभी गांव के समीप ही खैरालिंग मंदिर के समीप वाहन अनियंत्रित होकर 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। जिससे वाहन में चालक सहित 7 लोग घायल हो गए। राजस्व विभाग की टीम द्वारा घायलों का रेस्क्यू कर पीएचसी घंडियाल पहुंचा गया।

नायब तहसीलदार हरेंद्र खत्री ने बताया कि दुर्घटना में 76 वर्षीय उमा देवी निवासी बडकोट, शमा देवी 60 साल दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। जबकि दुर्घटना में घायल वाहन चालक सूरज26 ग्राम उज्याड़ी, गुलाब सिंह 80, गणेशलाल 54, जयपाल 48 तीनो निवासी बड़कोट, नितिन 22 ग्राम पोखरी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंडियाल में उपचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *