स्वर्ण मंडित हो रहा मां का गर्भ गर्भगृह- मिर्जापुर

मिर्जापुर। मिर्जापुर के विंध्याचल धाम में माता विंध्यवासिनी के धाम में सोने का मंडप लगाया जा रहा है। यह जानकारी श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने दी। उन्होंने बताया कि यह कार्य तीर्थ पुरोहित शिवानंद मिश्र के यजमान के द्वारा कराया जा रहा है। माता के धाम से द्वितीय द्वार से भक्त कार्य के दौरान भी दर्शन कर सकेंगे। कार्य आरम्भ होने के पूर्व नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, तीर्थ पुरोहित राजेश मिश्र एवं अध्यक्ष पंकज ने अपर जिलाधिकारी के साथ कार्य का निरीक्षण किया। श्री विंध्य पंडा समाज, विंध्य विकास परिषद की अध्यक्ष जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के सतत प्रयास से माँ के गर्भ गृह में स्वर्ण स्तम्भ लगाया जा रहा है। जिसमें 52 किलो चांदी और 4.5 किलो सोना का प्रयोग किया गया जा रहा है। इस कार्य के दौरान मंदिर का प्रथम द्वारा 3:00 बजे से 6:00 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा।

तीर्थ पुरोहित शिवानन्द मिश्र गायत्री पैलेस ने बताया कि प्रति वर्ष माँ के धाम में आने वाले मुंबई के यजमान संजय सिंह ने अपने माँ और पिता के संकल्प को पूरा करने की इच्छा प्रकट की थी। जिसे जिला प्रशासन से वार्ता के बाद चुनाव के बाद स्तम्भ निर्माण की बात तय हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *