यमकेश्वर,पंचूर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को तीन दिवसीय भ्रमण पर जनपद पौड़ी के तहसील यमकेश्वर क्षेत्र अंतर्गत अपने पैतृक गांव पंचुर पहुंचे। भ्रमण के पहले दिन योगी आदित्यनाथ ने सर्वप्रथम अपने गुरु महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय विथ्याणी में ब्रम्हलीन राष्ट्रसंत महंत अवैद्यनाथ जी महाराज की प्रतिमा पर नमन कर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद उन्होंने स्व. श्री आनंद सिंह बिष्ट स्मृति पार्क में 100 फिट तिरंगे व दो दिवसीय किसान मिले का उद्घाटन किया। इससे पूर्व उन्होंने सिद्धपीठ महादेव मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की।
उन्होंने विद्यालय की गौरक्ष पत्रिका का विमोचन भी किया। वहीं लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का चेक वितरण किए। इसके अलावा उन्होंने गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन भी किया।